फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM expressed displeasure over not getting quality fourlane widening work

फोरलेन चौड़ीकरण कार्य गुणवत्तापरक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 14 Dec 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over not getting quality fourlane widening work
नगर के बढुआगोदाम में फोरलेन चौड़ीकरण में बन रहे अंडरपास कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमित ? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को एनएच 29 का निर्माणाधीन फोरलेन चौड़ीकरण कार्य (भदसा मानोपुर से बदुआगोदाम बाईपास) का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य गुणवत्ता मानक के अनुरुप न मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए गुणवत्तापरक कार्य कराने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन

डीएम ने मार्ग में बन रहे पुल, अंडरपास आदि का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता अपेक्षित न पाए जाने के कारण नाराजगी प्रकट किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्य शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जनपद में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। अन्यथा की दशा में संबंधित ठेकेदार तथा संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केहरि सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, आशुतोष कुमार राय उपजिलाधिकारी सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed