फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM complained to DPRO

डीएम ने डीपीआरओ को लगाई कड़ी फटकार

Wed, 05 Jul 2017 11:28 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 05 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
DM complained to DPRO
संबोधित करते डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार।
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित 80 प्रारूपों एवं निर्माण कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई।      
विज्ञापन

 जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया  कि अपने द्वारा कराये गए कार्यो में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में  प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लाभार्थियों के बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक कराकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रगति कम पाई गई। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शौचालय निर्माण कराने तथा  पंचायत उद्योग को सक्रिय करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, कन्या विद्याधन योजना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, विधवा विकलांग, पीडब्ल्यूडी, वृक्षारोपण, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की ।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम को जले हुए ट्रांसफार्मर को अतिशीघ्र बदलने के लिए टोल फ्री 1912 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक बीबी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed