फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM and SP inspected counting sites

डीएम एसपी ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण

Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected counting sites
पंचायत चुनाव को लेकर दोहरीघाट ब्लाक का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। साथ में अन्य अधिकारी। - फोटो : MAU
मधुबन/दोहरीघाट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने शनिवार को मतगणना स्थल बनाए जाने के बाबत मधुबन के नगर पंचायत स्थित आरडी इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मातहतों को आवश्यक खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक फतेहपुर मंडाव पहुंचकर निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिक रहे पर्चो के लिए बनाए गए काउंटर का निरीक्षण कर बीडीओ को निर्देशित किया। इसके उपरांत थाने पहुंच कर लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त बैठक करते हुए क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर होने वाले समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम और एसपी मधुबन नगर पंचायत के आरडी इंटर मीडिएट कॉलेज जिलाधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से तैयार रहें। अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी नजर रखी जाए। शराब की दुकानों पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए टोकन व्यवस्था की जांच कर कारवाई करें। जर्जर बूथों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तलब करते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। वही पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने अतिसंवेदनशील बूथों पर नजर बनाए रखने के साथी टॉप टेन अपराधियों को चिन्हित कर ग्राम सभाओं में अशांति फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने, लाइसेंसी असलहों को जमा कराने, कच्ची शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम लालबाबू दूबे, बीडीओ विजय कुमार सिंह, सीओ अमित कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह उल्लास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर डीएम और एसपी घुले सुशील दोहरीघाट थाना परिसर में लेखपालों उप निरीक्षकों संग बैठक कर शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने की हिदायत दी। कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए मतदाताओं को मतदान स्थल पर मास्क पहनकर आने, बूथ के अंदर पहचान के समय मास्क हटाने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश दिया। वही ब्लाक कार्यालय व बूथों का निरीक्षण किया। डीएम व एसपी दोपहर को दोहरीघाट ब्लाक कार्यालय पर जाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की बाबत जानकारी ली और मतदान स्थल पर सुरक्षा व अन्य तैयारियों को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विक्ट्री इंटर कालेज व बाबूराम कैलाशी देवी कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सी एल सोनकर, तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, बीडीओ विजय सिंह समेत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed