फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional Inspector angry for not showing records

Mau News: अभिलेख नहीं दिखाने पर भड़कीं मंडलीय निरीक्षक

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Divisional Inspector angry for not showing records
रतनपुरा। मंडलीय निरीक्षक प्रज्ञा सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरा तथा धान क्रय केंद्र रतनपुरा का निरीक्षण किया। कहीं भी अभिलेख उपलब्ध न होने के चलते जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। अधीक्षक को फटकार देते हुए कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडलीय निरीक्षक ने सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे विपणन धान क्रय केंद्र रतनपुरा पर पहुंचीं। वहां उपस्थित किसानों से भी उन्होंने वार्ता की। क्रय केंद्र प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर मौजूद मिले, लेकिन संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। क्रय केंद्र पर संविदा कर्मचारी मौजूद था, लेकिन उसका नाम रजिस्टर पर दर्ज न होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने क्रय केंद्र पर शासन की तरफ से दी जा रही सुविधाएं न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र ही आकर निरीक्षण करने की बात कही। कहा कि आगामी निरीक्षण में अभिलेख की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा पर पहुंची, परंतु वहां भी लिपिक के न रहने के चलते अभिलेख उन्हें प्राप्त नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय निरीक्षक ने अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी प्रकट किया। वार्ड में भी साफ सफाई ठीक से नहीं थी। अस्पताल परिसर में जो पेड़ है उन पेड़ों जियो टैगिंग नहीं मिली। इस पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निष्प्रयोज्य गाड़ियां का भी अभिलेख उन्हें मांगने पर प्राप्त नहीं हो सका। उन्होंने इस बात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। टीवी रोग के मरीज को दवा के साथ ही साथ पौष्टिक आहार के लिए भी पैसा व प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा के अधीक्षक डॉ. रामबदन राजभर को उन्होंने सारी व्यवस्थाएं शीघ्र चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरा पहुंची परंतु वहां भी अधीक्षक के अभाव में उन्हें जरूरी अभिलेख जांच के लिए न मिलने पर नाराजगी प्रकट की। अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी और शौचालय की दुर्व्यवस्था देख भड़क गई। उन्होंने फार्मासिस्ट को कड़ी चेतावनी दी। रतनपुरा विकासखंड कार्यालय में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed