फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District will remain locked for 72 hours: DM

72 घंटे के लिए पूर्णता लॉक रहेगा जिला: डीएम

Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
District will remain locked for 72 hours: DM
मऊ। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक पूर्णत लॉकडाउन घोषित कर दिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बैठक लेते हुए लॉकडाउन में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 10 जुलाई रात दस बजे से 13 जुुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जिले में किया गया। जिसमें कई कार्यो को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान तीन दिनों तक जिले के सभी कार्यालय के साथ सभी शहरी और ग्रामीण दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसमें हॉट बाजार, गल्ला मंडी तथा व्यवासियक प्रतिष्ठान को शामिल किया गया है। लेकिन स्वास्थ्य, चिकित्सीय और आवश्यक सामानों की आपूर्ति पूर्व की भांति खुलेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन सिर्फ उनके लिए किया जाएगा, जो यात्री दूर दराज से आएंगे या फिर जाने वाले होगें। माल वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गो पर आवागमन जारी रहेंगा। इसके अलावा पेट्रोलपंप और हाइवे के ढाबे खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में चलने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर अन्य बंद रहेंगे। इन सेवाओं में काम करने वाले कर्मचरियों, कोरोना वारीयर्स, सफाई कर्मी तथा डोर स्टेप डिलीवरी से जुडे व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। बोले कि मऊ शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन पूर्व की भांति घोषित किए गए नियमों के साथ 20 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed