घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के फतेहपुर ढोड़हरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद्र यदुवंशी ने स्थायी रैन बसेरा सहित 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों से इन सुविधाओं का जनहित में अधिकतम उपयोग करने की अपील की। बताया कि फतेहपुर ढोड़हरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों और आगंतुकों के ठहरने की समस्या को देखते हुए स्थायी रैन बसेरे का निर्माण कराया गया है। अब किसी भी व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। रैन बसेरे का उपयोग विवाह-शादी, सामाजिक कार्यक्रमों और आगंतुकों के ठहराव के लिए किया जा सकेगा। इस अवसर पर हरिशंकर मौर्य, लाल बहादुर यादव, मुन्ना यादव, ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, कमलधारी यादव, चंद्रभान यादव, चंद्रिका मौर्य, पप्पू यादव, विजय यादव, शिवचंद यादव, रामानंद भास्कर, अवधेश यादव, श्रीराम मौर्य आदि लोग मौजूद रहेंगे।