फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Level Cook Cooking Competition

जनपदस्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में रसोइया प्रमिला अव्वल

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Level Cook Cooking Competition
मऊ। पीएम पोषण योजना के तहत जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में रसोइया प्रमिला अव्वल रहीं। मुख्य अतिथि ने बनाए गए भोजन का स्वाद लिया। निर्णायक मंडल ने पुरस्कार देकर विजेता रसोइयों को सम्मानित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ख्वाजाजहांपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमेें मीनू के हिसाब से उन्होंने भोजन बनाए। मुख्य अतिथि सीडीओ रामसिंह वर्मा ने भोजन का स्वाद चखा। प्रतियोगिता में प्रथम रसोइया प्रमिला देवी शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय नदवर घोसी, द्वितीय रसोइया प्रमिला पांडेय शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय कोपागंज तथा तृतीय रसोइया इंद्रावती देवी शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय ह्रदय पट्टी फतेहपुर मंडाव को दिया गया। इन्हें क्रमश: 3500, 2500 तथा 1500 रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने-अपने विद्यालयों में भी इसी प्रकार स्वादिष्ट भोजन बनाकर बच्चों को खिलाएं जिससे उनका शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क का भी विकास हो। इस अवसर पर बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह, डीसीएमडीएम पीयूष पांडेय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, राजेश दीक्षित, अकबर, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय, सीडी यादव, आभा त्रिपाठी, अनीता यादव, मनोज तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed