{"_id":"9c6c5230d021a6622aa858de8eb6b031","slug":"disrupting-will-punished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलल डालने वालों से रियायत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलल डालने वालों से रियायत नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में लगाए गए सेक्टर, जोनल एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ आरपी गोस्वामी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में मंगलवार को हुई। बैठक में चुनावों से संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों के भ्रमण के बाद चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की।
बताया कि जिले में 57 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में है। उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर विडियो रिकार्डिंग कराने का निर्देश दिया गया है।
जहां मत पेटियां रखी जाएंगी, उस केंद्र पर पीएसी तैनात की जाएगी। जनपद में कुल 57 बैरियर बनाए गए हैं। इससे दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनों पर मतदान के दिन नजर रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर कम से कम दो सशस्त्र पुलिस एवं होमगार्ड रहेंगे।
विज्ञापन
तीन से अधिक मतदेय स्थल पर पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती रहेगी जिला स्तर पर रिजर्व पुलिस बल रहेगी जो किसी असामान्य स्थिति पर पहुंचेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ एक पुलिस इंस्पेक्टर एवं चार सिपाही रहेंगे। आयुक्त आजमगढ़ मंडल द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था कर ली जाय।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले चुनाव की हिस्ट्री पता कर लें।
अवांछनीय तत्वों पर नजर रखें एवं सख्त कार्रवाई करें। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए गांव के कुछ लोगों का मोबाइल नंबर अवश्य रखने का निर्देश दिया। चुनाव के दृष्टिगत 16000 लोगों को पाबंद किया गया है।
सभी लाइसेंसी असलहा धारकों को निर्देश दिया गया कि सभी लोग अपना-अपना असलहा जमा कर दें अन्यथा स्प्रीनिंग कमेटी के यहां उसका उचित कारण बताते हुए अनुमति प्राप्त कर लें। एसपी शिव प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, जिला विकास अधिकारी मोती लाल व्यास, जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेन्द्र प्रकाश शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी आदि रहे।