फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disrespect of 1.40 crore voters

1.40 करोड़ मतदाताओं की भावनाओं का अनादर

Thu, 14 Dec 2017 11:09 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 14 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Disrespect of 1.40 crore voters
धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
मऊ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन आठवें दिन गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर जारी रहा। वक्ताओं का कहना था कि सरकार देश के एक करोड़ 40 लाख मतदाताओं की भावनाओं का अनादर कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की उदासीनता से निराश आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां 15 दिसंबर को लखनऊ के लिए कूच करेंगी।
विज्ञापन

महामंत्री बीना राय ने कहा कि सरकार हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को कोई महत्व नहीं दे रही है। सरकार की उपेक्षा हमें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।धरने को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री सिंधु यादव ने कहां कि अब हम आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। सरकार को हमारी मांगों पर ध्यान देना ही होगा। कहा कि हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि पूरे देश में लगभग 28 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका हैं। उनके परिवार में अगर पांच सदस्य ही हों तो यह संख्या एक करोड़ 40 लाख हो जाएगी। इतने भारी संख्या में हम मतदाता हैं फिर भी सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है। इसके बाद भी सरकार हमें हीन भावना से देखती है यह सरकार की अदूरदर्शिता ही है। कहा कि अगर हमारी तरफ सरकार का ध्यान नहीं गया तो आने वाले चुनाव में सरकार के सपने चूर चूर हो जाएंगे। महामंत्री बीना राय ने कहा आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां 15 दिसंबर को ट्रेन, बस या निजी वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। अनशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उर्मिला भारती, आशा यादव, वंदना गुप्ता, उर्मिला यादव ,हेमंती, अफसाना ,सबा बानो ,शबनम, मीरा श्रीवास्तव, शीला, चंदा, ऊषा, सबीहा ,संगीता तिवारी और शशिप्रभा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed