फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disputes beaten painter over dispute between children

बच्चों के बीच विवाद को लेकर मनबढ़ों ने पेंटर को पीटा

Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Disputes beaten painter over dispute between children
मऊ। सरायलखंसी थाने के बकवल गांव निवासी और पेशे से पेंटर को सोमवार की शाम मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। घटना के समय पेंटर लालजी प्रसाद काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। घायल ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने गांव के भोला, संदीप और प्रदीप उर्फ करिया को नामजद किया।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि कुछ समय पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर नामजद आरोपियों से विवाद हुआ था। इसको लेकर मनबढ़ों ने उससे रंजिश रख लिया। सोमवार की शाम को जब वह काम से घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लालजीत के अनुसार हमलावरों में नामजद आरोपी शामिल थे। घटना के बाबद पीड़ित थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए। थानाध्यक्ष सरायलखंसी निहार नंदन ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed