फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dispute between doctor and timardar

चिकित्सक और तीमारदार भिड़े, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में बीती रात लगभग दस बजे आग से झुलसे एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल आया। बातों ही बातों में चिकित्सक और मरीज के तीमारदार आपस में ही भिड़ गए। घटना से आहत चिकित्सक ने थाने में  ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान को जमानतनामा भराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


 कस्बा स्थित पीएचसी में बीती रात दस बजे बसियाराम निवासी नेम गिरी जले हुए अवस्था में आया। उसके साथ ग्राम प्रधान शैलेश राय, मोनू राय समेत आदि  इलाज को लेकर चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों से कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज की भी नौबत आ गई।  बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी  डॉ. आरके झा के नेतृव में चिकित्सकों की टीम थाने पहुंची। डॉ. शहीद  जमाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed