फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discussion on successful organization of Lok Adalat

लोक अदालत के सफल आयोजन पर चर्चा

Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Discussion on successful organization of Lok Adalat
मऊ जनपद न्यायाधीश शंकर लाल की अध्यक्षता में 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का समाधान कराया जाए। ज्यादा से ज्यादा एनपीए के खातों का समाधान कराया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि बैंक से संबंधित अधिक से अधिक आरसी की वसूली के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आरसी प्रपत्र कस्टमर का नाम पता सही सही लिखकर उपलब्ध कराया जाए। ताकि मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके। इस संबंध में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने लोगों से अपील की कि लोक अदालत में बैंक के आरसी से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक निस्तारित कराएं, जिससे इसका लाभ आम जन एवं बैंकों को मिल सके। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम/नोडल अधिकारी बुद्धिसागर मिश्र, मनोज कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक, रणधीर कुमार प्रबंधक कार्यालय अग्रणी जिला प्रबंधक, अजय कुमार सिंह बैंक आफ बड़ौदा, संजय कुमार बैंक आफ इण्डिया, धीरेंद्र सिंह सीएमएसबीआई, अमर सिंह कुशवाहा बड़ौदा यूपी बैंक रतनपुरा, योगेन्द्र प्रसाद केनरा बैंक, आकाश सिंह आईसीआईसीआई बैंक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed