{"_id":"22baf38cee2a77b3b7950be5072e8835","slug":"disclosure-of-criminal-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक घटनाओं का हो खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक घटनाओं का हो खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में हुई लूट एवं हत्या की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने आपराधिक घटनाओं के खुलासा न होने पर कई थानाध्यक्षों को फटकार लगाई।
पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देषित किया। सभी कर्मचारी अपने-अपने बीट क्षेत्र की बीट बुक बना लें एवं बीट क्षेत्र की छोटी से छोटी घटनाओं की जानकारी रखें व आवश्यक कार्यवाही करें तथा सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि अगर बीट क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना हुई तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी बीट कर्मचारियों की होगी।
सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि एक महीने तक चलाए जा रहे अवैध रूप से बिक रही शराब एवं कच्ची शराब की चल रही भट्ठियाें की रोकथाम हेतु अभियान में ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करें एवं प्रभावी अंकुश बनायें रखें।
विज्ञापन
अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराएं व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें साथ ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द करें। अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना सक्रिय गश्त करें ताकि चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।