फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dirty water flowing on the road, villagers protest

Mau News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road, villagers protest
अमिला। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में बुद्धि का पूरा और छोटी खनिगह जाने वाले मार्ग पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होने से हालात बदतर हो गए हैं। इस मार्ग के आने-जाने वाले आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन कर रहे महेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, रामअवध सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुसाफिर सिंह, महेंद्र भारती, महेंद्र पटेल, अमरावती, श्रीनाथ सिंह, अजय सिंह, विजय कुमार आदि लोगों का कहना था जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण वार्ड नंबर चार हनुमान चौक स्थित बुद्धि का पूरा गांव के घरों का पानी सड़क पर बहने से 100 मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस गड्ढे में गंदा पानी हर समय भरा रहता है। अब बरसात के दिनों मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोग सड़क पर भरे दो फीट गहरे गंदे पानी से आने-जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार और लेखपाल के नेतृत्व में दो माह में दो बार सड़क की पैमाइश हो चुकी है लेकिन अभी तक मरम्मत का काम नहीं कराया गया। इसके अलावा नाली भी नहीं बनवाई गई। इस सड़क से खनिगह, छोटी खनिगह, बुद्धि का पूरा, बसावनपुर के लोगों का आवागमन होता है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार ने कहा कि स्टीमेट बनवाया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed