{"_id":"70f93fe24e20136b0be25214e1955bcd","slug":"dirt-on-the-station-put-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर गंदगी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर गंदगी, लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मऊ का सोमवार को एसडीजीएम पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अच्छी तरह से सफाई न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही सफाई की अच्छी व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके अलावा स्टेश्ान के बाहरी क्ष्ाेत्र का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशन के कोन कोने का बारीकी से निरीक्षण किया। सोमवार को गोरखपुर से एसडीजीएम पीएन राय मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसडीजीएम ने डोरमेट्री, शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, अधिकारी प्रतीक्षालय, आरक्षण बुकिंग खिड़की, अनारक्षित बुकिंग खिड़की का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम और डीजल लाबी का अवलोकन किया।
वहां पर आने वाली समस्याओं को भी जाना। इसके साथ-साथ स्टालों पर सामनों के रखरखाव का भी देखा। टी स्टाल और भोजनालय में खाद्य सामग्री की उचित रख रखाव न होने पर फटकार लगाते हुए उसे ढक कर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर अच्छे ढंग से सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की सबसे बड़ी पहचान स्वच्छता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर गंदगी का तो नामों निशान नही होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित अपने अपने सेक्शन का दौरा करें। जिससे वहां की कमियों के बारे में उन्हें भी जानकारी हो सके और वे उसको दूर कराने का प्रयास करें। निरीक्षण के दौरान रेल विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।