फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dinesh Rai elected president and Satyaram Yadav general secretary

Mau News: दिनेश राय अध्यक्ष और सत्यराम यादव महामंत्री निर्वाचित

Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Rai elected president and Satyaram Yadav general secretary
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय और महामंत्री सत्यराम यादव व उ
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। मतदान में 231 सदस्यों में 223 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के बाद हुई मतगणना में दिनेश राय अध्यक्ष और सत्यराम यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। वहीं सहमंत्री पुस्तकालय के दो पद पर अमित कुमार सिंह और सुनील कुमार दूबे निर्वाचित घोषित हुए। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन



यह जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद असलम ने बताया कि 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर बाद 2:30 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान मे तेजी आई और 231 मतदाताओं में 223 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर दिनेश राय को 134 मत प्राप्त हुआ, उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
इस पद पर पारसनाथ यादव को 87 मत तथा अशोक कुमार सिंह को एक मत प्राप्त हुआ। वही महामंत्री पद पर सत्यराम यादव को 98 मत प्राप्त हुआ, उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद पर फतेहबहादुर सिंह को 71 मत तथा अवनीश कुमार को 52 मत प्राप्त हुआ।
सहमंत्री प्रशासन के दो पदों के लिए अमित कुमार सिंह को 113 मत तथा सुनील कुमार दुबे को 125 मत प्राप्त हुआ, दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद पर चंद्रभूषण भारद्वाज को 108 मत प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि मतगणना में दो मत अवैध मिले। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बाटी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल प्रजापति ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशीत कुमार पाठक और संजय कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार द्विवेदी, सहमंत्री लाइब्रेरी पद पर सरिता सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार राय ऑडिटर पद पर प्रत्युष रंजन बालव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वहीं वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर चन्द्रप्रकाश, पंकज राय, रामप्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव, शाहमुहम्मद इकबाल तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया में सुरेन्द्र राय, विजय मिश्रा, पंचानन्द वर्मा, सरदार दीपनारायण सिंह, राधेश्याम आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed