{"_id":"573cb59d4f1c1bc843ac70fa","slug":"difficult-to-get-out-of-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश से बाहर निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश से बाहर निकलना मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 19 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू के बीच बाइक पर मुंह बांधकर नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे से होकर गुजरते बाइक सवार।
लगातार बढ़ता पारा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। तपिश के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। चिलचिलाती धूप से जहां बाजारों में सन्नाटा पसरा है तो वहीं लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। जिले मेें बुधवार को भी तापमान अधिक रहा। चिलचिलाती धूप लोगों को कहीं का नहीं छोड़ रही। धूप के थपेड़ों से लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। काम से निकले लोग भी रास्ते में आम का पन्ना और शिकंजी लिए बिना गंतव्य को नहीं जा पा रहे। रास्ते में भी पेड़ के नीचे थोड़ा रुकने के बाद ही वह थोड़ा सुकून महसूस कर रहे। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर और आफिसों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
लड़कियां व महिलाएं धूप से बचने के लिए मुंह को ढ़ककर या छतरी लगाकर चल रही हैं। दोपहर होते ही सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते देखे जा रहे हैं। जिन बाजारों में हमेशा चहल पहल रह रही है। दोपहर होते ही सूनसान हो जा रहा है। दुकानदार भी आधा शटर गिराकर आराम फरमाने लग जा रहे हैं। हालांकि अभी भी कुछ स्कूल खुले हैं और बच्चो को तपिश झेलते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है। जबकि अधिकांश स्कूलों ने गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए हैं।