फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees worship the godess Siddhidatri

भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना

Sat, 28 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 28 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees worship the godess Siddhidatri
देवी दुर्गा की पूजा के नौवें दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन मां का दर्शन-पूजन करने के लिए दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान लोगों ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन के रस्म निभाए।
विज्ञापन



देवी भगवती की नौवीं स्वरूप सिद्धिदात्री का है। ये सभी सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक की सिद्घियां प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन



इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन-अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए श्रद्धालुओं का रेला टूट पड़ा। माता रानी के सभी नव रूपों का स्मरण करते हुए श्रद्धालु शांत भाव से


 कतार में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। इस दौरान भक्त मां के जयकारे लगा रहे थे। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन-पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।



 अमिला। कस्बा के कायस्थ टोला मुहल्ला स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर शाम मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिादात्री की भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed