फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   devotees in temple

भक्तों के जयकारे से गूंजा मां वनदेवी धाम

Tue, 27 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
devotees in temple
शरद पूर्णिमा पर  सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यतिजी महाराज ने जिले के अति पौराणिक वनदेवी धाम में मंगलवार को विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लगभग एक घंटे तक किए गए पूजन अर्चन से पूरा धाम जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन



महामंडलेश्वर द्वारा प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि में ग़ाजीपुर स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर नवरात्रि महोत्सव में आयोजित तमाम महायज्ञों की पूर्णाहुति के बाद मऊ स्थित वनदेवी धाम में शरद पूर्णिमा के दिन दर्शन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है।
विज्ञापन



इसके तहत महामंडलेश्वर ने मां वनदेवी मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर  भवानीनंदन यतिजी महाराज ने वनदेवी धाम के पौराणिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगत जननी माता सीता के वन में प्रवास के कारण उन्हें वनदेवी कहा जाता रहा। माता सीता के स्वरूप के साक्षात दर्शन यहां प्राप्त होते हैं। वनदेवी धाम में दर्शन पूजन से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं, यह स्वयं का मेरा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा की अतिपौराणिक स्थल जहां माता सीता के निवास का साक्षात प्रमाण हो, उस माता के मंदिर भवन की दीनहीन दशा क्षेत्र व नगर के सम्मानित नगर वासियों के धार्मिक सहभागिता की भूमिका पर सोचने को मजबूर करता है।



 उन्होंने आह्वान किया की वर्तमान में शुरू हो चुके भव्य मंदिर भवन निर्माण में नगर के व्यवसायी, चिकित्सक, किसान व आमजन से संभ्रांतजन का नैतिक कर्तव्य बनता है कि गिट्टी, मिट्टी, ईट, बालू, सींक, सरिया, अर्थदान, श्रमदान जो भी संभव हो सहयोग कर पुण्य के भागी बने। इस दौरान ब्रह्मचारी रत्नाकर त्रिपाठी, सुनील,  मौनी बाबा आश्रम के महंत सत्यानंद यति, स्वामी अभयानंद, आचार्य महेंद्र, चंदन पांडेय, अमिता दुबे, धीरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार पांडेय, शिवप्रताप सिंह, संत सन्यासी व श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed