फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees gathered to worship Shailputri on the first day

पहले दिन शैलपुत्री की आराधना को जुटे श्रद्धालु

Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Shailputri on the first day
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर के शीतला माता धाम पर सजा मां का पावन दरबार। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई। दुर्गा के प्रथम अवतार की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन किया। जिले के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिरों पर भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मान्यता के अनुसार देवी का प्रथम अवतार सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, और वैज्ञानिक विचारों को प्रभावित करता है। मां की आराधना मात्र से वैचारिक विकार दूर हो जाते हैं। शास्त्रों, पुराणों के मुताबिक हिमालय की पुत्री होने के कारण ही दुर्गा के पहले अवतार का नाम शैलपुत्री पड़ा। नगर क्षेत्र के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के वनदेवी धाम व शीतला धाम, कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम, खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर सहित जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। श्रद्धालु इलायची, नारियल, दाना सहित मिष्ठान चढ़ाकर दर्शन पूजन कर रहे थे। श्रद्धालुओं की अपार संख्या को देखते हुए मंदिरो में सुरक्षा की व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। दोहरीघाट : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के देवी मंदिरों में लोगों ने पूजन अर्चन किया। जानकीघाट पर स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला रहा। वलीदपुर : क्षेत्र के देवलास, सियाबस्ती, भातकोल, इटौरा चौबेपुर सहित अन्य देवी मंदिरों मेें लोगों ने मां दुर्गा का पूजन किया। पिपरीडीह : क्षेत्र के वनदेवी धाम पर दूरदराज से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पूजन अर्चन करने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed