फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees gathered in the pandals to see the mother

भक्तों के जयकारे से गूंजते रहे दुर्गा पंडाल

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the pandals to see the mother
नगर के भीटी में मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में स्थापित दुर्गा प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAU
महानवमी के दिन जिले भर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। शाम से लेकर देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। पंडालों में दर्शन के बाद श्रद्धालुु जयकारा लगाते रहे जिससे माहौल देवीमय हो गया। पंडालों की आकर्षक झालरों से सजावट की गई थी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक से लेकर औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला, सदर चौक, रौजा बाजार, सिंधी कालोनी, बाटा के पास, सहादतपुरा, मंशीपुरा, बाल निकेतन, अंधामोड़, भीटी, गालिबपुर, स्वदेशी काटन मिल आदि स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पंडाल बेहद आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। शहर समेत संवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस के जवान लगातार भ्रमण करते देखे गए। दुर्गा समिति के लोग पंडालों के पास सक्रिय नजर आए। इस बीच नगर में यातायात को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। भारी वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। आस-पास भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। बिजली की रोशनी में प्रतिमाओं को ऐसा सजाया गया था मानो देवी प्रतिमा बोल रही हों। दुर्गा पंडालों में देवी की प्रतिमा के अलावा आकर्षक झांकिया लगाई गई थी। राक्षस, बाघ समेत अन्य प्रतिमाओं को स्थापित कर भक्ति की जिज्ञासा को उकेरने का काम किया गया था। इन्हें देखने के लिए महिलाओं तथा बच्चों की भीड़ सबसे अधिक देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed