फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees gathered in the pandals till late night

देर रात तक पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओ का रेला

Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the pandals till late night
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा की ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व का समापन शनिवार की देर रात पूजन उत्सव के साथ समाप्त हो गया। तीन दिन तक चलने वाले पूजन उत्सव में दूरदराज के गांवों के अतिरिक्त अन्य जनपदों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने कस्बा के पांडालों में रखी गई देवी के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया। सभी मूर्तियों का विसर्जन आज रविवार को देर रात टोंस नदी के घाटों पर किया जाएगा ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना की प्रसिद्ध लक्ष्मी पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के दिन मूर्तियों के पंडालों में प्रतिष्ठा किए जाने के बाद तीन दिन तक लगातार कस्बा में देवी का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कस्बा में ही कुल 30 स्थानों पर मूर्तियां प्रतिस्थापित की जाती है इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र में कुल 182 स्थानों पर मूर्तियां रखी जाती है। सभी मूर्तियों का विसर्जन एक साथ किया जाता है। आज रविवार को देर रात तक मूर्तियां विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार को कस्बा की सभी मूर्तियां एक साथ निर्धारित रूट से जाकर तमसा नदी के रामघाट और पुल के पास विसर्जित होगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल के रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना के अतिरिक्त कोपागंज, दक्षिण टोला आदि थाने की पॉलिसी फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed