{"_id":"9dc1dd59d77c69a1254de446febcbe03","slug":"devotee-worship-godess-durga-on-navratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती की पूजा के आए दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती की पूजा के आए दिन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए शक्ति उपासकों ने सभी तैयारियां शुक्रवार को पूर्ण कर लीं। लोगों में उत्साह को देखते हुए यह तय है कि इस बार भी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा धूमधाम से होगी।
वनदेवी धाम, शीतला माता धाम, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजी देवी मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का नवरात्र तक तांता लगा रहता है। नगर स्थित शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ पर स्थित मां दुर्गा मंदिर, रोडवेज और फातिमा मोड़ पर स्थित माता दुर्गा का मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के प्रमुख वनदेवी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
नवरात्र की पूर्वसंध्या पर जहां एक ओर मंदिरों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कराया गया। भक्तों ने साज सज्जा में कोई कसर नहीं छोड़ा। शहर के प्रमुख मंदिरों की अलौकिक छटा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही है। वहीं भक्तों ने आठ दिवसीय इस पूजा की
परंपरा को निभाने के लिए तैयारियों को पूरा करने के क्रम में जमकर खरीदारी की। यही वजह था कि नगर क्षेत्र समेत जिले के अन्य बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई।