{"_id":"5b9e8e2e867a557eae2de705","slug":"dev-shilpi-will-be-worshiped-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूजे जाएंगे देव शिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूजे जाएंगे देव शिल्पी
mau
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा
नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को विश्वकर्मा पूजा पर कल कारखानों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चन की जाएगी। रविवार की देर शाम तक कल कारखानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई का दौर चलता रहा। बाजारों में पूजा सामग्रियों के साथ ही प्रसाद आदि के लिए दुकानदार खरीददारी करते रहे।
नगर क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान, ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र, रोडवेज, पीडब्ल्यूडी, रेलवे स्टेशन, पावर हाऊस, नगर के रेलवे कालोनी, हकीकतपुरा, बढ़ुआ गोदाम आदि स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा के पूजा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही थी। अधिकांश मोटर पार्ट्स, आटो मोबाईल्स और कल कारखानों में साफ-सफाई का कार्य जोर शोर पर था। नगर सहित ग्रामीण अंचलों मे विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को पंडालों में लाने का काम चल रहा था, जहां सोमवार को उनका विधिवत पूजन अर्चन किया जाएगा।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी को लेकर बाजारों मे भी चहल-पहल दिखी। फल, मिष्ठान सहित पूजन सामग्रियों की भी लोग खरीदारी करते देखे गए।