फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dev Deepawali: Deoghar will be lit with the light of lamps

देव दीपावली: दीपों की रोशनी से जगमग होंगे देवघर

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: Deoghar will be lit with the light of lamps
मऊ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन अभी से पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। नगर के शीतला माता धाम सहित विभिन्न मंदिरों पर घी के दीप जलाए जाएंगे। नगर के शीतला माता धाम पर महाआरती व मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्घि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है। इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता धाम सहित नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट, देवलास सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

शीतला माता धाम पर 11 हजार घी के दीपक जलाए जाएंगे। दीपों के रोशनी से देवघर जगमग होंगे। इस अवसर पर महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक घोसी विजय राजभर होंगे। रंगोली प्रतियोगिता सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने बताया कि परंपरा के अनुरूप बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर देवताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed