फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deputy CM keshav prasad maurya said Akhilesh relationship with the mafia

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्या बोले, अखिलेश की माफियाओं से रिश्तेदारी इसलिए वह मुख्तार के घर गए

Sun, 07 Apr 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 06:48 PM IST
सार

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हम माफिया, अपराधी, जमीन, मकान, दुकान पर कब्जा करने वाले, अपरहण करने वालों पर कानून के हिसाब से कार्रवाई करते हैं। अखिलेश यादव को क्या मैं कहूं, लेकिन उनकी अक्ल इस समय काम नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad maurya said Akhilesh relationship with the mafia
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वह जहां भी जाएंगे और जहां भी नहीं जाएंगे... वहां कमल ही खिलेगा या गठबंधन जीतेगा। अखिलेश यादव के बारे में पहले ही बता चुका हूं कि सपा यानी 'सफा' है उत्तर प्रदेश से। सपा यानी समाप्तवाद पार्टी है।

विज्ञापन


यह बात रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से रूबरू होते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर पहुंचने की बात पर कटाक्ष करते हुए कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत देश कांग्रेसमुक्त हो गया है। अरूणाचल प्रदेश के भाजपा के दस विधायक निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस को खोजने से भी कोई प्रत्याशी नहीं मिला। 

अखिलेश यादव पर आगे प्रहार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि उनकी माफियाओं से रिश्तेदारी है। वह रिश्तेदारी निभाएं। हमारी माफियाओं से दुश्मनी है, हम दुश्मनी निभाएंगे। हम माफिया, अपराधी, जमीन, मकान, दुकान पर कब्जा करने वाले, अपरहण करने वालों पर कानून के हिसाब से कार्रवाई करते हैं।

अखिलेश यादव द्वारा घोसी प्रत्याशी अरविंद राजभर को लेकर किए गए ट्वीट पर कहा कि जब समाजवाद पार्टी इस प्रकार के सवाल उठाती हैं, जो कि सवाल ही नहीं हैं। अगर कोई प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता है, उनका मान-सम्मान करता है, उसमें भी सपा रास्ता तलाश करती है।


कहा कि मैं भी प्रत्याशी था, मैं भी बहुत सारे लोगों के चरण छूता था, आशिर्वाद मांगता था। अखिलेश यादव को क्या मैं कहूं, लेकिन उनकी अक्ल इस समय काम नहीं कर रही हैं।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला है। 2014 में मोदी जी की आंधी थी तो मैं यह कह सकता हूं कि 2024 में मोदी जी की सुनामी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें भाजपा और गठबंधन जीत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed