फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deposits sent home

87 जमातियों को भेजा गया घर

Mon, 11 May 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Deposits sent home
मऊ। जमात से लौटने के बाद क्वारंटीन किए गए 87 जमातियों को समय पूरा होने पर प्रशासन ने घर रवाना किया है। इसके अलावा तीन मई से अब तक जिले में दस हजार से अधिक श्रमिक आ चुके हैं। जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन किया गया। यह जानकारी सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी। बताया कि जमात के 87 लोगों को बीते दिनों क्वारंटीन किया गया था। 41 दिन का समय बीतने के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर लिटिल फ्लावर से छोड़ा गया। तीन बसों से रवाना किए गए जमातियों में मेरठ, नजीबाबाद, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर के निवासी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ पांच का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। बताया कि जिले में तीन मई से अब तक दस हजार मरीज आ चुके हैं। बीते चौबीस घंटे में यह संख्या चार हजार आठ सौ 22 है। इसमें से 11 सौ दो मरीज गैर जनपद के थे, जिन्हे जांच के बाद जाने दिया गया। जबकि अपने जिले के 3720 को जांच के बाद होम क्वारंटीन करने की नसीहत दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि बोले मंगलवार की शाम 17 सौ श्रमिको को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से मऊ पहुंचेगी। इसके बाद पांच और ट्रेनें आगामी दिनों में श्रमिकों को लेकर जिले में आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed