{"_id":"8f224c7505cae7c7dd62967f1a5afb98","slug":"dent-cut-millions-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काट लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काट लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 22 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर अहिरटोला गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर लाखों के माल साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर अहिरटोला गांव में गुरुवार की रात चोर भीख्खन यादव पुत्र जितेंद्र यादव के घर के पिछवाड़े से सेंध लगाए। पूरा परिवार अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। चोर ईंट की दीवार तोड़कर घर में घुस गए और एक कमरे में रखे आलमारी खोलकर उसमें से 25 हजार रुपये नगदी सहित लगभग दो लाख के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर दिया।
चोरों की खटर पटर की आवाज सुनकर रात में ही भीख्खन यादव के पुत्र जितेंद्र यादव की पत्नी की नींद अचानक खुल गई। पति-पत्नी ने टार्च जलाई तो चोर फरार हो गए। उसका शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। रात में ही चोरों को घेरने का भी प्रयास हुआ लेकिन वह भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर चोर खाली बाक्स छोड़े हुए थे। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और खोजबिन में जुटी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने सेंध काटने के दो लोहे के छड़ को भी बरामद किया है। इस संबंध में एसआई शेषनाथ यादव ने बताया कि आशंका है कि चोर आस पास गांव के ही हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।