फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to run Rameswaram Super Fast from Mau

Mau News: रामेश्वरम सुपर फास्ट को मऊ से चलाने की मांग

Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to run Rameswaram Super Fast from Mau
प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को मंगलवार को जिले मे रेल सुविधा बढ़ाने के लिए व्यापारियों ने मांग पत्र दिया। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरेशी और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनमोल साहू ने बताया कि पत्र में मऊ से अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ के लिए दैनिक सुपरफास्ट इंटरसिटी चलने की मांग की गई है । श्री कुरैशी ने बताया कि मात्र एक रैक से यह सेवा चलाई जा सकती है। सुबह 6 बजे मऊ से चलकर 6 घंटे में लखनऊ और फिर शाम 4 बजे चलकर रात 10 बजे यह ट्रेन आसानी से मऊ वापस आ सकती है। उन्होंने बताया कि मऊ से वैष्णो देवी कटरा के लिए वाया आजमगढ़ होकर एक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग की गई है। इसके अलावा आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली 20103/ 20104 सुपरफास्ट ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। बताया कि मोहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्र बुनकर बाहुल्य इलाका है यहां के सैकड़ो लोगों का मुंबई और उपनगर भिवंडी म
विज्ञापन

रोजगार है। मुंबई के लिए यहां से रोजाना सैकड़ो लोग आते जाते हैं लेकिन एक महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव न होने से आम यात्रियों को आजमगढ़ या मऊ जाना पड़ता है। कहा कि यहां 2 मिनट का ठहराव प्रदान करने की आवश्यकता है। एक अन्य मांग में दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए वाराणसी से चलने वाली रामेश्वरम साप्ताहिक रेल सेवा 22535/22536 सुपरफास्ट का विस्तार मऊ जंक्शन से कराया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को दक्षिण भारत जाने एवं ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed