फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to register FIR on SDM

एसडीएम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to register FIR on SDM
मऊ। एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा गत दिनों एक अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उनके स्थानांतरण और उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा अधिवक्ता अरशे आलम के साथ किए गए दुर्व्यवहार के घटना की निंदा की। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और तहसील मुहम्मदाबाद गोहना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गत दिनों जिलाधिकारी से मिलकर दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

इसपर अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठेे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग किया। धरने में बीबी सिंह, शिव शंकर राय , चंद्रशेखर उपाध्याय, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, अतुल राय, रितेश कुमार श्रीवास्तव, रईस अहमद, संतोष श्रीवास्तव, दीपक लाल, विद्यानिधि उपाध्याय, पीएन सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे। अध्यक्षता रामदरस राम और संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed