फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   demand removal of DM and SSP of Allahabad

इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी को हटाए जाने की मांग

Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
demand removal of DM and SSP of Allahabad
इलाहाबाद में अधिवक्ता नबी अहमद की हुई हत्या के विरोध में वकीलों की चल रही हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगो का
विज्ञापन



ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय को सौंपा। इसमें इलाहाबाद के डीएम व एसएसपी के स्थानांतरण की मांग की गई है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई।
विज्ञापन



इसमें इलाहाबाद में प्रदेश के अधिवक्ता संगठनों की हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के क्रम में हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर अपनी मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ज्ञापन में इलाहाबाद जिले के डीएम व एसएसपी को तत्काल हटाए जाने, मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने और हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मामलाें को वापस लेने की मांग की गई है।


 बैठक में अमरनाथ सिंह , शमसुल हसन, हरिनंद चौहान, वीरेंद्र यादव, अरविंद सिंह, सूर्यनाथ यादव, दिनेश सिंह, राकेश मिश्रा, दारोगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर  हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया। अध्यक्षता रामकिशोर श्रीवास्तव व संचालन



महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने की। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर हड़ताल को जारी रखते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर मंत्री धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed