फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand payment of outstanding honorarium

बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए

Fri, 20 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 20 Mar 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand payment of outstanding honorarium
अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के तत्वावधान में रसोइयों ने मानदेय न मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन की मंडल अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि मेहनत करने के बाद भी रसोइयों को मानदेय नहीं मिल रहा है।


मानदेय बकाया रहने से रसोइयों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का हमेशा उदासीन रवैया रहता है। रसोइयों की ओर से बीएसए को दिया गया प्रार्थना पत्र कूड़े में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन



आठ माह से मानदेय न मिलने से रसोइया होली सहित कई पर्व तक नहीं मना सके। अब नवरात्र, रामनवमी का भी पर्व मनाना मुश्किल लग रहा है। बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करने को
विज्ञापन
विज्ञापन



 बाध्य हो जाएंगेे। इसी क्रम में राजेश आर्य ने कहा कि जिले में छह हजार रसोइया कार्यरत हैं। रसोइए 11 माह एमडीएम बनाने का कार्य करते हैं। लेकिन मानदेय 10 माह का ही मिलता है।


 वह भी पैसा समय से मिलता नहीं है। मध्याह्न भोजन योजना मेकं रसोइयों के पद पर हर वर्ष हो रही नियुक्ति को तत्काल बंद किया जाए। पूर्व से कार्यरत रसोइयों का ही नवीनीकरण किया जाए।


रसोइया नियुक्ति के शासनादेश में पाल्य अनिवार्यता समाप्त किया जाए। अंत में योजना को कई जनपदाें में स्वयंसेवी संस्था को दिए जाने से हजारों रसोइए भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।



रसोइयों को समय से मानदेय देने सहित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में गुड्डी शुक्ला, रावड़ी देवी, ऊषा देवी, हाजरा खातून, केवेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद सहित रसोइए शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed