फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand from GM to end steps in the operation of trains

जीएम से ट्रेनों के संचालन में सौतेला व्यवहार खत्म करने की मांग

Fri, 03 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand from GM to end steps in the operation of trains
इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीएम गोरखपुर से मिलने के लिए खड़े व्यापारी और अन्य। - फोटो : MAU
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जनपदीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन जनवरी को आठ सूत्री ज्ञापन रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को सौंपा गया। इस अवसर पर व्यापारी नेता ने कहा कि मऊ जंक्शन पूरे वाराणसी जोन में सबसे अधिक रेल राजस्व देता है, लेकिन इसके बावजूद रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के संचालन में सौतेला व्यवहार किया जाता है। दिल्ली से मऊ आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को कोहरा आदि का बहाना बनाकर बंद करने के साथ वाराणसी से छपरा जाने वाली तथा छपरा से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बिना किसी कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मऊ जंक्शन से दक्षिण भारत तथा गुजरात के लिए ट्रेन बढ़ाने व कोलकाता के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है इसके साथ साथ शाहगंज व छपरा से आने वाली ट्रेनों को क्रॉसओवर बनाकर के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजारने की मांग की गई तथा तमसा पैसेंजर को भी पूर्व की भांति मऊ जंक्शन से चलाने की मांग की गई ।
विज्ञापन

ज्ञापन में मुख्य रूप से आनंद कुमार गुप्ता, कन्हैया जायसवाल , श्याम मद्धेशिया, अशोक सिंह, हाजी इफते खार अहमद, हबीबुल्ला टांडवी, सुनील यादव, अभिषेक मद्धेशिया, हरीश चंद्र मद्धेशिया, गामा यादव, ओम प्रकाश, हरिशंकर गुप्ता, मुन्ना बरनवाल, दिलीप कुमार, हेमराज गुप्ता ,राम अवध सिंह, सुभाष चंद्र कनौजिया, राजेश जायसवाल आदि होंगे।

इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीएम गोरखपुर से मांगों के बाबत बात करते व्यापारी नेता डा.रामगोपाल गुप्ता?

इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीएम गोरखपुर से मांगों के बाबत बात करते व्यापारी नेता डा.रामगोपाल गुप्ता?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed