फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Decision to connect farmers by going from village to village

Mau News: गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ने का निर्णय

Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Decision to connect farmers by going from village to village
घोसी। किसान सभा की जिला काउंसिल की बैठक घोसी के बड़ागांव स्थित रविवार को आवास पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर होने वाले आंदोलनों को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई। गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश मंत्री रामकुमार भारती ने कहा कि किसान महंगाई, महंगे डीजल-खाद-बीज और बिजली के बोझ से परेशान हैं। सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जब किसान की बात आती है तो चुप्पी साध लेती है।
विज्ञापन

पीएन सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य और कृषि से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का जब तक हल नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि देश की रीढ़ हैं। यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो समाज की बुनियाद कमजोर होगी। आरोप लगाया कि सरकार किसानों को हाशिए पर धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा किसानों की ताकत है और इसी ताकत से हम अपने हक की लड़ाई जीतेंगे। वरिष्ठ नेता उदय नारायण राय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी असली पूंजी है। जब किसान एकजुट होंगे तभी सरकार को उनकी आवाज सुननी पड़ेगी। अब किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। कलेक्ट्रेट पर होने वाले एक सितंबर को कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना इसका प्रमाण होगा। बैठक में आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। किसानों की भूमि, सिंचाई, बिजली, खाद, बीज और कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि किसान सभा अपने अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगी।
इस अवसर पर मदनलाल श्रीवास्तव, अनीस अहमद, टेलहू राम, इकराम प्रधान, अखिलेंद्र प्रताप यादव, मनोज कुमार, जयराम यादव, जावेद आलम, घनश्याम यादव, अब्दुल कलाम, इसरार खान, सुभाष चक्र देवा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed