{"_id":"616cf73995ba581070762c43","slug":"death-of-young-man-due-to-current-while-connecting-wire-of-inverter-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Mon, 18 Oct 2021 09:57 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:57 AM IST
सार
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के के पिपरसाथ गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र ऋतिक (24) रविवार रात घर में लगे इनवर्टर से बिजली का तार जोड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के घर में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र ऋतिक (24) रविवार रात घर में लगे इनवर्टर से बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से घर और गांव में कोहराम मच गया। स्नातक की पढ़ाई पूरा करने के बाद वह घर पर ही रह रहा था। रविवार देर रात करीब 10 बजे बारिश के बाद बिजली कई घंटे के लिए गुल हो गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन
इस दौरान ऋतिक ने बिजली न होने पर घर में इनवर्टर का कनेक्शन ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली आ गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह परिजनों ने उसे करंट से छुड़ाया और रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।