फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   death of young

ट्रांसफार्मर बनाते समय करेंट से युवक की मौत

Sat, 08 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 08 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
death of young
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा चुंगी स्थित ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करेंट लगने से शनिवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई। मरम्मत के दौरान शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति होने की वजह से युवक ट्रांसफार्मर में चिपक गया और बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन



 घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे जाम के बाद एसडीएम जगदंबा सिंह के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग माने। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। वहीं मृतक के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने लाइनमैन और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
डोमनपुरा चुंगी स्थित 430 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब हो गया था। जिसकी सूचना लोगों ने क्षेत्र के लाइनमैन हरिनारायन को दी। जिस पर हरिनारायन ने ट्रांसफार्मर बनाने के लिए अपने सहयोग में डोमनपुरा मोहल्ला निवासी नूरूल इस्लाम (26) पुत्र स्व. मुमताज को बुलाया, जो सहयोग के लिए तैैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच लाइनमैन हरिनारायन ने विद्युत उपकेंद्र बड़ागांव पर फोन करके एसएसओ राजेश शर्मा से शटडाउन ले लिया। इसके बाद हरिनारायन और नूरूल इस्लाम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू किया। मरम्मत के दौरान हरिनारायन कहीं चला गया लेकिन नूरूल मरम्मत का कार्य कर रहा था।


इस बीच विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। जिसके कारण नूरूल करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।


घटना इतनी भयावह थी कि पूरे शव सहित ट्रांसफार्मर को कुछ देर के लिए चादर से ढकना पड़ा। क्योंकि नूरूल का पूरा शव ट्रांसफार्मर में झुलस गया था। घटना की जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोगों ने डोमनपुरा मोहल्ले में मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।


मौके पर पहुंचे दक्षिणटोला थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने शव को ट्रांसफार्मर से उतरवाया। लेकिन सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। एसडीएम सदर जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार यादव मौके पर पहुंचकर जाम कराया।



घटना के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल और तैयब पालकी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दक्षिणटोला सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद मृतक के बहनोई जमील की तहरीर पर पुलिस ने लाइनमैन हरिनारायन और एसएसओ राजेश शर्मा के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed