{"_id":"61252c848ebc3e7a1117ccbf","slug":"death-of-baby-mau-news-vns6077142131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा बच्चा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी जच्चा-बच्चा की रविवार रात को पैदाइश के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज जच्चा के परिजनों ने आशा के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी शंभू की पत्नी मीरा (36) वर्ष को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने गांव की आशा को सूचना दी।
आशा ने एंबुलेंस मंगवाया और प्रसव के लिए गर्भवती को लेकर नगर पंचायत वलीदपुर में बने सरकारी जच्चा-बच्चा सेंटर पर गई, जहां देर रात मृत शिशु पैदा हुआ। इसके बाद हालत गंभीर होता देख मीरा को रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे जहां जच्चा की भी मौत हो गई। सोमवार को सुबह परिजनों ने जच्चा-बच्चा दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर जच्चा-बच्चा की मौत आशा की लापरवाही से होने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गई है ,तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।