फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of youth found landing in canal in mau

मऊ: नहर में उतराता मिला युवक का शव, शव बाहर निकालकर मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

Sat, 22 Jan 2022 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Jan 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found landing in canal in mau
नहर में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा गांव की नहर में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। मृतक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली। युवक की मौत किस वजह से हुई, इसका कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा गांव के कुछ लोगों ने सुबह टहलते समय नहर में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इस दौरान एसओ दोहरीघाट मनोज सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और शव को नहर से बाहर निकलवाया। जहां उसकी शिनाख्त जमीन कुसुम्हा गांव निवासी बृजेश यादव(40) पुत्र रामबचन यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन

मृतक की मौत किस वजह से हुई, यह पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुंबई में काम करता था, कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल गांव लौट आया था। मृतक की पत्नी अपने सात वर्षीय इकलौते पुत्र के साथ मायके में है।

एसओ मनोज सिंह ने बताया कि युवक की मौत किस वजह है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed