फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of young man found in bushes during turmeric ritual, family members accused of murder

झाड़ियों में मिला हल्दी की रस्म को दौरान गायब हुए युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 30 Nov 2020 06:18 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in bushes during turmeric ritual, family members accused of murder
कई दिनों से लापता प्रदीप का शव मिलने के बाद कोतवाली के सामने सड़क जाम कर हंगामा करते परिजन और ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव से लापता हुए युवक की लाश सातवें दिन गांव से थोड़ी दूरी पर शारदा सहायक नहर में झाड़ियों से मिलने पर सनसनी फैल गई। शव बिना दिखाए पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिवार के सदस्यों का आरोप था युवक की हत्या की गई है। इस दौरान पुलिस और अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह से कोतवाली के सामने से जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


मृतक प्रदीप (22) पुत्र सुरेंद्र राम की बरात बीते 26 नवंबर को कोपागंज के फदुल्लाहपुर गांव जानी थी। 24 नवंबर को हल्दी की रस्म के दौरान युवक घर से लापता हो गया। परिवार के सदस्यों ने ढूंढ़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 26 नवंबर को मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन

Dead body of young man found in bushes during turmeric ritual, family members accused of murder
मृतक प्रदीप। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

परिवार के सदस्य युवक की तलाश कर रहे थे कि सोमवार को उसका शव गांव से करीब सात सौ मीटर दूर पूरब-उत्तर दिशा में मौजूद शारदा सहाय नहर वनगांवा पुलिया के पास झाड़ियों में फंसी मिला। युवक के शव को गुजरने वाले राहगीरों ने देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। 

इस बीच युवक के परिवार के लोगों को भी नहर में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त प्रदीप के रुप में की। विलाप करते परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। साथ ही शव को देखने की मांग करते हुए हंगामा कर कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। 

इस दौरान सीओ घोसी धनंजय मिश्र और एसएसआई कोतवाली प्रदीप मिश्र ने उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। नाराज परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने धरौली गांव के मोड़ पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान सीओ घोसी धनंजय मिश्र मय पीएसी के जवानों के साथ मौके पर मौजूद थे। परिवार के सदस्यों को समझाने का प्रयास जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed