{"_id":"60fd672b8ebc3e57f6625aaf","slug":"dead-body-of-missing-man-found-in-suspicious-condition-sensation-in-village-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: लापता युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Jul 2021 07:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:00 PM IST
सार
सेमरीजमालपुर निवासी प्रकाश बनवासी (40) पुत्र मुसाफिर शनिवार शाम से ही लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार दोपहर बाद उसका शव गांव के बाहर बगीचे में बांस के झुरमुट के नजदीक मिला।
विज्ञापन
युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के सेमरीजमालपुर गांव के युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक प्रकाश बनवासी (40) शनिवार से लापता था। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
सेमरीजमालपुर निवासी प्रकाश बनवासी (40) पुत्र मुसाफिर शनिवार शाम से ही लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार दोपहर बाद उसका शव गांव के बाहर बगीचे में स्थित परमहंस दास बाबा की कुटी के पास बांस के झुरमुट के नजदीक मिला। मृतक पांच भाईयों में तीसरे स्थान पर था। वह खेती किसानी का कार्य करता था। उसकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। वह अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्री अर्चना और 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक को छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन