फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man missing for two days was found in the garden

दो दिन से लापता युवक का बागीचे में मिला शव

Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for two days was found in the garden
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित इंदारा के मनकही पुरवा में शुक्रवार की दोपहर बागीचे में दो दिन से लापता युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा मनकही पुरवा निवासी 26 वर्षीय राजकुमार राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर बुधवार की शाम से घर से लापता था। उसके परिजन दो दिनों से उसकी इधर-उधर तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह ही परिजनों ने कोपागंज थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की दोपहर में डेढ़ बजे के करीब गांव के ही एक बच्चे ने गांव से सटे सुनसान बागीचे में एक शव देखा। उसने तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान राजकुमार के रूप में की। सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, कोपागंज एसओ अजय कुमार त्रिपाठी, डाग स्क्वाड और फारेंसिंक टीम पहुंची। टीम ने घटना स्थल से लेकर गांव तक छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। मजदूरी का काम करता था। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed