फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dandiya dance on the song Ayolal Jhulelal...

आयोलाल झूलेलाल ... गीत पर किया डांडिया नृत्य

Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dandiya dance on the song Ayolal Jhulelal...
मऊ। चैत्र नवरात्रि पर रविवार की देर शाम सिंधी समाज की तरफ से ईष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिंधी गुरुद्वारा के पास सिंधी नवयुवक झूलेलाल सेवा समिति की तरफ से भगवान झूलेलाल का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान लोग ‘आयोलाल झूलेलाल...’ गीत पर डांडिया नृत्य करते रहे।
विज्ञापन

समारोह में समाज की महिलाएं घर से दिया व प्रसाद बना कर अपने इष्टदेव के सम्मुख दीया जलाकर प्रसाद का भोग भी लगाया। ‘आयोलाल झूलेलाल...’ के मधुर गीतों व सिंधी गानों पर डांडिया नृत्य होता रहा। कार्यक्रम के अंत मे कलश, व महाज्योत को विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ इष्टदेव के गीत गाते हुए फाटक के रास्ते भीटी तमसा नदी के पावन तट पर विसर्जित किया गया। रास्ते में भी कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। जयंती समारोह में अशोक रतवानी, सेवक तानवानी, मोहन लाल, अशोक तानवानी, किशन चंद, दिलीप रतवानी, जितेंद्र खुशवानी, नरेश, राजेश, कमलेश तानवानी, राकेश तानवानी, रोशन लाल, मनोज कुमार, रवि कुमार, मुकेश रहे। अंत मे सर्व समाज की सलामती के लिए विशेष रूप से झोली फैला कर (पल्लव) के रूप में भगवान झूलेलाल से प्रार्थना की गई कि सभी की समस्या का निदान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed