फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cycle is important for both health and state : Dilip Pandey

साइकिल सेहत व प्रदेश दोनों के लिए जरूरी ः दिलीप पांडेय

Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cycle is important for both health and state : Dilip Pandey
कोपागंज नगर में समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के तहत साइकल चलाते सपा छात्रसभा के कार्यक - फोटो : MAU
कोपागंज। नगर में बुधवार को समाजवादी छात्र नवजवान जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन ‘वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ’, ‘जीरो फीस बहाल करो’ के नारे के साथ समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर पूरे क्षेत्र में नारा लगाते हुए भ्रमण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के बाद कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि छात्र विरोधी इस सरकार को नौजवान 2022 में उखाड़ फेकेंगे और पुन: अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर करेंगे। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि साइकिल सेहत और प्रदेश दोनों के लिए जरूरी है, 2017 से उत्तर प्रदेश का विकास ठप हो गया है। उसकी शुरुआत के लिए समाजवादी सरकार जरूरी है जिससे प्रदेश में खुशहाली का रास्ता खुल जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद की सभी विधानसभाओं में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने साइकिल चलाने का काम किया। पूरे क्षेत्र में भ्रमण के बाद कोपागंज थाना मोड़ पर स्व. कल्पनाथ राय के मूर्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यर्पण किया। छात्र सभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजक/संयोजक छात्र सभा कोषाध्यक्ष आरिज खान, नगर अध्यक्ष कोपागंज रवि वर्मा, जिला सचिव छात्र सभा आजम अंसारी, राकेश यादव को धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुशहाल सिंह, शिवम सिंह, कृष्णा यादव, शशिराज यादव, वीर बहादुर, राहुल यादव अभय यादव, अखिलेश भारती, अभिषेक कुमार, आकाश पाण्डेय, उमांशकर राय (सोनू), अशोक यादव,रवि वर्मा, तुफैल अंसारी, मुकेश पाण्डेय समेेत सैकड़ों समाजवादी साथी उपस्तिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ’ रैली निकाली
फतेहपुर मण्डाव। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के चचाईपार में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन साइकिल रैली निकाली। चचाईपार से नन्दौर तक समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष दीपू सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा वोट बढ़ाओ परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर तेज प्रताप यादव, विशाल कुमार,सूरज चौहान,अंतलेश यादव,अमित यादव, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed