{"_id":"5ef2405d8ebc3e42c701eae9","slug":"cybercrime-two-lakh-rupees-asking-details-of-atm-mau-news-vns531849056","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: एटीएम का विवरण पूछ निकाल लिया दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम: एटीएम का विवरण पूछ निकाल लिया दो लाख रुपये
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल पर एटीएम बंद होने की जानकारी देकर कोड जानने के बाद साइबर अपराधियों ने दो लाख रुपये खाते से चंद मिनटों में उड़ा दिया। रुपये निकलने की जानकारी का मैसेज जब पीड़ित व्यक्ति की मोबाइल पर आया तो उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। पीड़ित ने बैंक मैनेजर, थाने की पुलिस तथा पुलिस के साइबर सेल को दिया। पुलिस तहरीर पाकर जाँच में जुट गई।
कोपागंज थानाक्षेत्र के लाडनपुर निवासी प्रेमनाथ त्रिपाठी की मोबाइल पर काल करके किसी ने अपने को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुंबई मुख्य ब्रांच का अधिकारी बताकर एटीएम अपडेट करने की बात कहकर एटीएम और कोड नंबर जान लिया। प्रेमनाथ को विश्वास में लेकर उसने एटीएम से संबंधित सभी जानकारी ले लिया। इसके दो दिन बाद शनिवार और रविवार को उनके स्टेट बैंक के खाते से दो लाख रुपये दो किस्तों में जालसाजों ने उड़ा दिया।
खाता धारक के मोबाइल पर जैसे ही दोनों खाते से पैसा निकलने की जानकारी आई तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना तत्काल बैंक अधिकारियों को दी। पीड़ित ने थाने की पुलिस तथा पुलिस की साइबर शाखा को दिया। साइबर सेल जालसाजों का पता लगाने में जुटी है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है मामला साइबर सेल को भेज दिया है। जल्द ही साइबर अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।