फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cyber cell arrested accused for cheating online

बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को ठगने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell arrested accused for cheating online
मऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के खाते से 4.15 लाख रुपये निकालने के मामले में दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने रुपये ठगने वाले आरोपी को मतलूपुर मोड़ से को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध इस बाबत थाने में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वांछित बब्बे पुत्र मुन्ना हरदोई जिले के शाहाबाद थाने के खिन्नी का पेड़ मुहल्ले का निवासी है। 29 सितंबर 2020 को दक्षिणटोला टोला पर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था कि हरदोई जनपद के सलमान नामक युवक पहले मुझसे ऑनलाइन दोस्ती की। इसके बाद बैक में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में कुल चार लाख 15 हजार रुपये आनलाइन अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया है। लेकिन अभी तक नौकरी नही दिलाई। बाद में पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई है। इस संबंध में दक्षिणटोला थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक डीके चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। साइबर सेल के मदद से पता चला कि महिला से जिन दोनों बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं, वे हरदोई निवासी एक व्यक्ति के हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले बब्बे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed