फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cut off in the dam near Bamghat, the chairman did it

बमघाट के पास बंधा में कटान, चेयरमैन ने किया दोरा

Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cut off in the dam near Bamghat, the chairman did it
मऊ। तमसा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से नगर के बंधे पर दबाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नगर के बमघाट के पास बंधे के कटने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका चैयरमैन तैयब पालकी, प्रशासनिक अधिकारी मौका मुआयना कर नगर की सुरक्षा रणनीति बनाने में लगे रहें।
विज्ञापन

तमसा नदी के उग्र रुप धारण करने से नगरवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। तमसा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद नगर के सुरक्षा बंधा पर नदी का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बमघाट के पास बंधा के कटने से नगर में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी, उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित आला अधिकारियों ने कटान का जायजा लिया। लोगों का कहना था कि बंधे पर हो रही कटान को नहीं रोका गया तो नगर में स्थिति भयावह हो सकती है। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि स्थिति सामान्य है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed