फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crown was stolen from the temple

मंदिर से दानपेटिका आैर मुकुट चुरा ले गए

Sun, 28 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
crown was stolen from the temple
दोहरीघाट के मादी सिपाह बाजार स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने चांदी का मुकुट एवं शिव मंदिर से दान पेटिका चुरा लिया।
विज्ञापन


मंदिर का प्रमुख दान पत्र भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही मंदिर पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुट गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह आदि ने जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन



दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह बाजार में स्थित मां कोयल मर्याद भवानी का ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर पर सप्ताह में दो दिन मेला लगता है और पूर्वांचल के कोने-कोने से श्रद्धालु आकर पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार की रात को मंदिर के पूजारी ताला बंद करके एक कमरे में जाकर सो गए। चोर रात में आए और मंदिर में जल रही स्ट्रीट लाइटों को बुझा दिए।

 चोरों ने हनुमान मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट ले उड़े। चोरों ने मंदिर प्रांगण में ही बने शिव मंदिर का दान पेटिका भी उठा ले गए।

उसमें रखा नगदी आदि निकालकर पास में ही दान पेटिका को फेंक भी दिए। चोरों ने मां कोयल मर्याद भवानी के मुख्य मंदिर का भारी भरकम दान पेटिका भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रहे।

 सुबह पुजारी हरिशंकर शुक्ल ने हनुमान मंदिर के गेट का ताला टूटा देखा तो अवाक रह गए। इसकी सूचना उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शुक्ल को दी।

चोरी की खबर सुनकर आस पास के सैकड़ाें लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐतिहासिक मंदिर में चोरी की खबर पाकर मौके पर एएसपी तेज स्वरूप सिंह, सीओ डा. अजय कुमार थानाध्यक्ष मयफोर्स के साथ पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने मंदिर में हुई चोरी का निरीक्षण किया। एएसपी ने मंदिर में हुई चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed