फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowd of passengers in buses and trains

बसों और ट्रेनों में यात्रियों की रही भीड़

Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers in buses and trains
नगर के रोडवेज परिसर में खड़ी बसें।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। होली के बाद बाहर कमाने वाले काम पर लौटने लगे हैं। ऐसे में रोडवेज बसों और ट्रेनों में लोगों की भीड़ रही। जहां बसों में लोगों को जगह नहीं मिली तो वहीं ट्रेनों में भी टिकट कंफर्म नहीं होने और वेटिंग रहने पर आपाधापी मची रही। किसी तरह लोग गंतव्य को रवाना हो सके। होली के बाद काम पर लौट रहे और घरों को जा रहे लोगों को शनिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह रोडवेज परिसर में बलिया और गोरखपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। इन दो जगहों पर शनिवार को होली होने के कारण सुबह से ही लोग बसों से यात्रा करने पहुंचे थे। दिन चढ़ने के साथ रोडवेज परिसर में सन्नाटा पसर गया। मऊ डिपो की 50 बसों में से महज 28 बसों का ही संचालन हुआ। लेकिन सुबह बलिया और गोरखपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी रही। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रोडवेज उषा सिंह ने बताया कि सुबह में बलिया के लिए तीन बस और गोरखपुर के लिए चार बसों से यात्रियों को भेजा गया। अधिकांश रूटों पर दिन भर यात्रियों की संख्या कम रही। लंबी दूरी की रूटों पर भी यात्री कम ही रहे। उधर, दिल्ली, मुंबई तथा लखनऊ सहित महानगरों के लिए यात्रियों को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। सीटें कंफर्म न होने के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में लोगों को तत्काल सीटों के साथ ही बसों का सहारा लेना पड़ेगा। ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मऊ से लखनऊ जाने के लिए कृषक एक्सप्रेस, गोरखपुर से मऊ होकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली दादर एक्सप्रेस, गोदान, ताप्ती गंगा, गरीब नवाज, सरयू-जमुना सहित अन्य ट्रेनों में काफी वेटिंग चल रही है। शनिवार को भी यात्री निकले तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में भीड़ के चलते उन्हें जनरल कोच में भी जगह मिलने मेें परेशानी हुई। किसी तरह बोगी में घुस कर लोगों ने जगह बनाई और गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed