फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crossing railway track keeping life on palm

जान हथेली पर रखकर पार कर रहे रेलवे ट्रैक

Sun, 06 Feb 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crossing railway track keeping life on palm
इंदारा में ओवरब्रिज न होने पर रेलवे ट्रैक पार करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
इंदारा। जंक्शन पर चार साल से फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका है। रेलवे ने विद्युतीकरण के दौरान 2018 में इसे तोड़ा था। इसके न बनने से लोग जान हथेली पर रख कर ट्रैक पार कर रहे हैं। रेलवे ने जंक्शन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन के दोनों छोर पर जाने के लिए दो दशक पूर्व फुट ओवरब्रिज बनवाया था। लेकिन इस बीच मरम्मत न होने से ओवरब्रिज बदहाल हो चुका था। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने पर बाधा पहुंचा रहे इस जर्जर पुल को हटा दिया। लेकिन विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब तक नया पुल बनाने का कार्य नहीं हो सका। जबकि मऊ जंक्शन के बाद दूसरा जंक्शन होने के चलते यहां कई ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से रोजाना वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, सूरत, मुंबई, दिल्ली के यात्रियों की आवाजाही है। ऐसे में खुला प्लेटफार्म होने से खतरे की संभावना बनी रहती है। प्लेटफार्म दो नंबर पर ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्री रेलवे ट्रैक पर जान हथेली पर रखकर पार करते हैं। क्षेत्र के समाजसेवी राणा प्रताप यादव, संजय तिवारी, रामप्रताप यादव मिथिलेश गुप्ता, विशाल मद्वेशिया, रामकेवल वर्मा ने रेलवे के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed