फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman commits suicide by hanging

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Fri, 01 Mar 2019 11:11 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging
महिला के फांसी लगाने के बाद घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : mau
 चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनागंज मुहल्ले में शुक्रवार की दोपहर एक और महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। फांसी लगा कर जान देने की मुहल्ले में यह पांचवीं घटना है। सूचना देने पर काफी देर से पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मोलनागंज मुहल्ला निवासी कल्लन अंसारी की बहू सबीना 30 पत्नी हसन ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के नीचे बने हिस्से में थे, जबकि महिला पहले तल पर अपने कमरे में मौजूद थी। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब वह ऊपर गए और शव देखकर बिलख पड़े। कल्लन के घर से रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। मृतका का पति हसन विदेश में नौकरी करता है। वह करीब डेढ माह पूर्व वापस घर लौटा था। बताया जाता है हसन दो दिन बाद फिर से विदेश जाने वाला था।
विज्ञापन


उधर, सबीना के परिवार के सदस्यों की मानें तो शुक्रवार को उनका परिवार हंसी खुशी से था, सबीना पति के विदेश वापस लौटने की तैयारियां कर रही थी। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हसन की वापसी की तैयारी करने में जुटे थे। इसबीच शुक्रवार को अचानक सबीना के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला दो बच्चों पुत्र हमजा छह और दो वर्ष की पुत्री की मां थी।  पुत्री दो वर्ष की है। सबीना की मौत के बाद मुहल्ले से एक माह के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले जनवरी माह में एक किशोरी शीतल ने फांसी लगाया, इसके बाद 31 जनवरी को इसी मुहल्ले के निवासी और महिला सभासद के पुत्र पंकज वर्मा ने, दूसरे दिन रात को मुहल्ला निवासी और ताड़ी कारोबारी श्रीकिशुन सोनकर ने तथा 27 फरवरी को वंशबहादुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया। मुहल्ले में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed